दिल्ली के भारत मंडपम में जुटेंगे दुनियाभर के नेता, जानें BRICS समिट का पूरा शेड्यूल
BRICS सम्मेलन 12-13 सितंबर को भारत मंडपम में होगा. विदेशी मेहमानों की आवाजाही को देखते हुए दिल्ली में 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित रहेंगी और 22 जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा. कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल विदेश मंत्रालय ने जारी किया है. 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा. सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख हिस्सा लेंगे. इसके अलावा साझेदार देशों और आमंत्रित देशों के नेता भी दूसरे दिन होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे. और पढ़ेंविदेश मंत्रालय की ओर से शेयर किए गए कार्यक्रम के मुताबिक, शिखर सम्मेलन में वैश्विक शासन, बहुपक्षवाद, नवाचार, स्थिरता और समावेशी वैश्विक विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. MEA ने आयोजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है.12 सितंबर को क्या-क्या होगा?ब्रिक्स सदस्य देशों के नेताओं का भारत मंडपम आगमन 12 सितंबर को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. नेताओं का आगमन भारत मंडपम के लेवल-2 पर होगा. इस दौरान आधिकारिक फोटो शूट होगा. इसके बाद 2:35 बजे ब्रिक्स देशों के नेताओं की बंद कमरे में बैठक होगी. इसका विषय ‘समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करना’ रखा गया है. यह बैठक भारत मंडपम के लेवल-2 स्थित समिट हॉल में होगी.शाम 4:25 बजे ब्रिक्स देशों के नेताओं के लिए ‘भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी’ का आयोजन होगा. यह कार्यक्रम भारत मंडपम के हॉल-14 में होगा.
मूल रिपोर्ट पढ़ें: aajtak.in →
- क्षेत्र
- Andhra Pradesh, India
- प्रकाशित
- 10 Sep 2026
- भाषाएँ
- हिन्दी



